जसपुर में नादेही चीनी मिल में हवन पूजन कर पेराई सत्र का शुभांरभ करते अतिथि।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। नादेही चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन हवन-यज्ञ कर गन्ने की चेन में गन्ना डालकर किया गया। सोमवार को चीनी मिल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, गन्ना सचिव हरबंस चुघ, एमडी उदयराज सिंह, गन्ना आयुक्त एचडी पांडे, महाप्रबंधक आरके सेठ, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल मिल के प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश एवं क्षेत्र के किसानों ने हवन-पूजन कर गन्ने की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
तौल कांटे पर आए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक प्रदीप कुमार निवासी गांव ढकिया एवं बैलगाड़ी स्वामी विनोद निवासी गांव हरकिशनपुर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गन्ना मंत्री ने किसानों की समस्याएं सुनीं। प्रधान प्रबंधक एवं मिल कर्मियों ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतीक चिह्न भेंट किए। विधायक आदेश चौहान ने गन्ना मंत्री से मिल कर्मियों के फिटमेंट एवं मृतक आश्रितों को नौकरी देने की मांग की।
गन्ना मंत्री ने मामले में जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मिल प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश ने बताया कि पेराई लक्ष्य 30 लाख क्विंटल रखा गया है। वहां डॉ. एमपी सिंह, मनोज पाल, शीतल जोशी, मंडी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सरवन सिद्धू, सुधीर अग्रवाल, राहुल गहलोत, नईम प्रधान,, विनीत चौहान, ब्रह्मानंद लाहोरी, वीरेंद्र चौहान, तरुण गहलोत, बीएस गोतम, किशन चौधरी, खेम सिंह आदि थेे।