सीएम धामी के दूसरी बार सीएम बनने पर मनोकामना दुर्गा मंदिर में पांच सौ दीप प्रज्जवलित करते लोग। सं
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। ग्रीन पार्क रेजीडेंसियल वेलफेयर सोसायटी की देखरेख में क्षेत्र के युवा नेता पुष्कर सिंह धामी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर मनोकामना दुर्गा मंदिर में पांच सौ दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
माता रानी से मनोकामना की गई कि जिस तरह सीएम धामी ने अपने छह माह के कार्यकाल में रिकार्ड विकास कार्य किए, उसी तरह आगामी पांच साल के कार्यकाल में भी प्रदेश में विकास हो। वहां समिति अध्यक्ष ईश्वरी दत्त कोटिया, पूरन जोशी, उमेश कुमार, भूपाल सिंह अधिकारी, हीरा बल्लभ जोशी, देवी दत्त ओली, शिरोमणी पांडे, धीरज पांडे आदि थे। संवाद