फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
बाजपुर में लोगों की समस्याएं सुनते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने जनजाति बहुल गांव बरहैनी बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान प्रवक्ता राजेश कुमार नेे कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। बताया कि पार्टी का सेवा समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत हर बूथ पर कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है जो सात अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

रविवार को गांव बरहैनी बूथ पर आयोजित बैठक में प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास और विश्वास के नारे को बुलंद करना है। घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी देनी है। कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान ग्रामीणों ने कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने, गांव शिवपुरी में हाईटेंशन लाइन हटाने सहित विभिन्नि समस्याएं रखीं। वहां भाजपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेश सिंह, रमेश सिंह, तारा सिंह, कर्मजीत सिंह, शुभम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें