फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी के जख्मों को मरहम दे डाला खुश है...

विज्ञापन
खटीमा में फाइबर्स फैक्टरी में कवि सम्मेलन में अपनी कविता प्रस्तुत करते कवि। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर खटीमा फाइबर्स के सभागार में देर रात तक चले कवि सम्मेलन में कवियों, साहित्यकारों, शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के चित्र के समक्ष एमडी फाइबर्स डॉ. राकेश रस्तोगी, कवियत्री बसंती सामंत, राधा तिवारी एवं हेमा जोशी ने माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता डॉ. राज सक्सेना और संचालन डॉ. महेंद्र प्रताप पांडे नंद ने किया। कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना की।
रघुराज यादव ने सरस्वती वंदना के साथ ‘मैं मिट्टी की पीड़ा गाता रहता अपने गांव की...’, डॉ. जगदीश पंत कुमुद ने ‘घाटी के जख्मों को मरहम दे डाला...खुश हैं’, संचालक डॉ. नंद ने ‘लाज रख सपूत ए सुबीर हिंदुस्तान के...’, ‘डॉ. संतोष वर्मा ने ‘जिसने निज कर्मों से रोशन मातृ भूमि को कर डाला...’, अध्यक्षता कर रहे डॉ. राज ने ‘शीर्ष पुरुष है नर नरेंद्र तुम, एकल राष्ट्र निर्माता’ के जरिए पीएम मोदी के कसीदे गढ़े। इनके अलावा राधा तिवारी, बंसती सामंत, हेमा जोशी, डा. सिद्धेश्वर सिंह, रामरतन यादव रतन, दीपक फुलेरा ने रंग जमाकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. रुप चंद्र शास्त्री, विपिन जोशी, डॉ. रामजी वर्मा, ओंकार बिष्ट, शायर हाजी इलियास सिद्दीकी, तकी हनीफ तकी, अबसार अहमद, अमीर नजीर अहमद न गंगा जमुनी तर्ज पर ठहाके लगाने को मजबूर किया। रचनाकार डॉ. प्रशांत जोशी, विमलेश, डॉ.नीता सक्सेना ने अपनी रचना प्रस्तुत की। यहां कैलाश मनराल, वरुण अग्रवाल, कैलाश पांडेय, मनोज बाधवा, संतोष अग्रवाल, डॉ.नीरज सक्सेना आदि मौजूद थे।

खटीमा के फाइबर्स फैक्टरी में आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद कवि, साहित्यकार एवं शायर।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें