फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 1123 ने किया आवेदन, अब नहीं होंगे नए पंजीकरण

Tue, 03 Jun 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 1123 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। सर्वे पोर्टल बंद होने के बाद अब पंजीकरण नहीं हो पाएगा। बीडीओ कमल किशोर पांडे ने बताया कि 30 मई तक 310 पात्र लाभार्थियों का सर्वे किया है और 813 लाभार्थियों ने ऑनलाइन स्वयं अपना सर्वे किया है। वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ पाने के लिए कर्मचारियों के सर्वे के साथ ही सेल्फ सर्वे का विकल्प था। उक्त 1123 सर्वे में अपात्रों को हटाने के लिए एक बार फिर सत्यापन प्रक्रिया शुरू की है। यदि किसी व्यक्ति की पात्रता के बारे में कोई आपत्ति हो तो ब्लॉक कार्यालय में उसे दर्ज करा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

सितारगंज में पीएम आवास के लिए 7362 लोगों ने किया आवेदन
सितारगंज। सितारगंज में कुल 7362 लोगों ने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया है। इसमें सरकारी कर्मचारियों ने 3105 लोगों का सर्वे किया जबकि 4208 लोगों ने सेल्फ सर्वे के माध्यम से आवेदन किया है।

बीडीओ सीआर आर्य ने बताया कि पीएम आवास योजना का सर्वे पोर्टल बंद हो गया है। अब कोई नया पंजीकरण नहीं किया जा सकेगा। 31 मई तक सितारगंज में कुल 7362 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदकों की सूची को ग्राम पंचायतवार विकासखंड के सूचना पट पर चस्पा कर दिया है। यदि किसी को आवेदक की पात्रता पर कोई आपत्ति है तो वह खंड विकास कार्यालय में पटल सहायक को लिखित में सूचना दे सकता है। यदि किसी के पास एक या एक से अधिक पक्के कमरे हैं, जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो या परिवार का कोई सदस्य 15000 से अधिक प्रतिमाह कमा रहा हो, मोटरयुक्त तिपहिया वाहन हो, ढाई एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि हो व सिंचाई उपकरण हो, वह परिवार पीएम आवास योजना के लिए अपात्र माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें