फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से भरे खेतों में ईंटों से बनाया रास्ता, तब पहुंच पाई बरात

विज्ञापन
खटीमा के शारदा सागर डैम में जलभराव क्षेत्र में पहुंची दूल्हे की कार। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। शारदा सागर डैम में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बगुलिया, बडी, छोटी बगुलिया का आधे से अधिक भू-भाग डूब चुका है। लोगों की आवाजाही का साधन नाव ही है। बलुवा खैरानी में बृहस्पतिवार को बरात पहुंची तो घराती और बरातियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शिवनाथ को अपनी भतीजी की शादी में दुल्हन की डोली बड़ी मुश्किल से उठानी पड़ी। साधू नगर (सितारगंज) से पहुंची बरात के स्वागत में जलभराव की स्थिति बाधक बनी। बरात का स्वागत डैम के बंधे तट पर किया गया। दुल्हन के घर के चारों ओर मिट्टी की बनाई गई बड़ी मेड़ काम कर गई। दुल्हन के घर का मार्ग दो दिन पूर्व सूखा था लेकिन यह मार्ग बरात के पहुंचने के साथ ही पानी में डूब गया। घर के जलमग्न मार्ग और खेतों पर पर ईटें रखकर आने-जाने लायक बनाया गया। उधर, बलुआ खैरानी निवासी ऊषा देवी का कच्चा आवास बुधवार को गिर चुका है।
आरक्षण के चलते ग्राम प्रधान का नहीं हो सका चुनाव
आरक्षण के चलते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम बगुलिया में ग्राम पंचायत का चुनाव नहीं हो सका। ग्राम सभा में इस बार कोई ग्राम प्रधान नहीं है। विकास कार्यो की ब्लॉक प्रशासन ही खानापूरी करता है। शारदा सागर मे भरा जाने वाला पानी इस बार ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। लोगों का घरों से बाहर निकलना रात्रि के समय जलचर प्राणियों से जूझना मुश्किल बना है। कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

-छोटे लाल, पूर्व उप प्रधान ग्राम सभा बगुलिया।
शारदा सागर डैम के जलभराव क्षेत्र का सोमवार को लिया जाएगा जायजा
खटीमा। शारदा सागर डैम में भरने वाले पानी से ग्रामीणों को हो रही परेशानियों का जायजा लेने सोमवार को टीम के साथ मौके पर जाएंगे। डैम के ऊपरी हिस्से में बसे ग्रामीण उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अतिक्रमणकारी हैं लेकिन राजस्व ग्रामों में भरने वाले पानी से हो रहे नुकसान एवं मुआवजे संबंधी कार्रवाई के लिए जायजा लिया जाएगा- रविंद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम खटीमा।

खटीमा के बलुआ खैरानी के जलमग्न मार्ग में बारातियों के आने-जाने के लिए ईटें बिछाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें