काशीपुर में श्रीराम लीला कमेटी की ओर से आयोजित पायते वाली श्रीराम लीला का मंचन रविवार देर शाम शुरू हुआ। रामनगर रोड स्थित मंचन का शुभारंभ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, निर्वतमान मेयर ऊषा चौधरी ने किया।

कमेटी प्रधान प्रबंधक महेश चंद्र अग्रवाल उर्फ मामू ने बताया कि श्रीराम लीला का मंचन प्रतिदिन रात आठ बजे किया जाएगा। यहां पर खिलेंद्र चौधरी, राम मेहरोत्रा, राघवेंद्र नागर, आकाश गर्ग, बॉकी टंडन, आनंद प्रधान आदि मौजूद रहे।