फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur News: पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, आय प्रमाणपत्र के आवेदन पर रिपोर्ट नहीं लगाने की शिकायत की

Tue, 14 May 2024 11:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में एक अधिवक्ता के चेंबर में कार्यरत मुंशी ने एक पटवारी के खिलाफ आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। वहीं पटवारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए मुंशी पर पहले अभद्रता करने की बात कही है।

 
विज्ञापन
पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में एक अधिवक्ता के चेंबर में कार्यरत मुंशी ने एक पटवारी के खिलाफ आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। वहीं पटवारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए मुंशी पर पहले अभद्रता करने की बात कही है।

सोमवार को बार एसोसिएशन पदाधिकारी और सदस्य कोतवाली पहुंचे। पीड़ित शिवओम सिंह ने दी तहरीर में बताया कि वह सतपाल सिंह बल एडवोकेट के चेंबर में मुंशी है। उससे विनोद कुमार पुत्र रामस्वरूप ने आय प्रमाण बनाने के लिए मदद मांगी। इस पर उसने कागजात लेकर आवेदन कर दिया और पत्रावली रिपोर्ट के लिए उस क्षेत्र के पटवारी अनुज कुमार के पास गई, लेकिन कई दिन बाद भी पटवारी ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी।

कहा कि जब पटवारी से संपर्क किया गया तो उसने काम कराने के लिए उससे और आवेदन कर्ता से पांच हजार रुपये मांगे जिस पर उन्होंने मना कर दिया। इस पर सोमवार को पटवारी अनुज उसके पास आया और उससे गालीगलौज कर मारपीट करने लगा। इस पर अधिवक्ता सतपाल सिंह बल आदि ने उसे बचाया। आरोप लगाया कि पटवारी जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दे गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- TOP NEWS: कुमाऊं में अपराध का बदला ट्रेंड, लोग मेरठ से आकर कर रहे ये कांड...कहीं साली से दुष्कर्म; पढ़ें खबरें
विज्ञापन


कोतवाली में पीड़ित के साथ बार अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव निर्पेंद्र कुमार चौधरी, उपसचिव सूरज कुमार, सौरभ शर्मा, हिमांशु विश्नोई आदि मौजूद रहे। वहीं पटवारी अनुज कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं। कहा कि पहले शिव ओम सिंह ने ही अभद्रता की थी।

इस मामले में पूरी जानकारी मांगी गई है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अभय प्रताप सिंह, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें