फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पेड़ में फंदे पर लटका मिला पेंटर

Tue, 12 Dec 2023 12:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
राम मंडल का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास में कल्याणी नदी किनारे एक युवक पेड़ पर लगाए फंदे पर लटका मिला। मृतक पेंटर काम करता था और नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि मां से रुपये नहीं मिलने से नाराज होकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम वार्ड 35 रविंद्रनगर निवासी राम मंडल (25) घर से निकला था। इसी बीच किसी ने परिजनों को सूचना दी कि राम बाईपास पर कल्याणी नदी किनारे पेड़ पर गमछे के फंदे पर लटका है। सूचना पर परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। निवर्तमान पार्षद बबलू सागर ने बताया कि मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह नशा करता था। अंदेशा है कि उसने नशे में कदम उठाया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें