फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी में ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी बही, तलाश जारी

विज्ञापन
कुछ इस तरह खतरा उठाकर पार कराते हैं कोसी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी। लोगों को नदी पार कराते समय ट्रैक्टर कोसी नदी में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार पांच लोग तैरकर किसी तरह किनारे पहुंच गए, जबकि मां-बेटी नदी के बहाव में बह गईं। पुलिस और ग्रामीण उन्हें खोजने में जुटे हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। हादास मंगलवार को शाम करीब छह बजे हुआ।
विज्ञापन

बाजपुर की सीता कालोनी निवासी मंगल सिंह पत्नी मुन्नी देवी (33) और पुत्री सिमरन (6) को लेकर अपने जीजा कृपाली के घर गुलजारपुर आया था। वह परिवार के साथ वापस लौट रहा था। नदी पार करने के लिए वह ग्राम महुवाडाली निवासी राजा के ट्रैक्टर पर सवार हुआ।
ट्रैक्टर पर तीनों और चालक समेत कुल छह सवारियां थीं। पीछे लगी ट्रॉली में दो बाइक लदी थीं। नदी में कुछ दूर जाने के बाद ट्रैक्टर का पहिया रेत में धंसने से ट्रैक्टर पानी में पलट गया। मंगल समेत पांच लोग तैरकर किनारे पहुंच गए, जबकि मुन्नी और उसकी बेटी ट्रैक्टर के नीचे दब गईं। मौके पर अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर ट्रैक्टर को सीधा किया गया तो मां-बेटी पानी के तेज बहाव में बह चुकी थीं।
विज्ञापन

अंधेरा होने से नहीं लगा सका मां-बेटी का पता
काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी। कोसी नदी में बहीं मां-बेटी का अंधेरा होने के कारण पता नहीं चल पाया। सूचना पर तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, एसएसआई जसविंदर सिंह, चौकी प्रभारी दीपक कौशिक आदि मौके पर पहुंच गए।
पुलिस और ग्रामीणों ने काफी दूरी तक मोबाइल और टार्च की रोशनी में नदी में लापता मां, बेटी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि कोसी में डूबे ट्रैक्टर को बाहर निकाल लिया गया है। महिला और बच्ची की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। रात होने और कोसी में जलस्तर बढ़ा होने की वजह से उन्हें खोजने में दिक्कत आ रही है।

अमर उजाला में छपी खबर।- फोटो : KASHIPUR

देर रात एनडीआरएफ की टीम और कोतवाल संजय पांडे पहुंच गए।- फोटो : KASHIPUR

ट्रैक्टर से बांध कर दूसरे ट्रैक्टर को निकालते ग्रामीण।- फोटो : KASHIPUR

घटना के बाद मौके पर जमा भीड़।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें