फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 30 अक्तूबर तक छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Tue, 20 Oct 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति पाने वाले को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दस दिन शेष बचे हैं। मेधावी छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज के छात्रवृत्ति नोडल डॉ. भानू प्रताप सिंह गौतम ने बताया कि इंटरमीडिएट में 80 फीसदी अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के प्रथम सेमेस्टर के पात्र मेधावी छात्र-छात्राएं अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तृतीय एवं अन्य उच्च सेमेस्टरों के छात्र-छात्राएं जिन्होंने अपने प्रत्येक सेमेस्टर में 60 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। उन्होंने पात्रता रखने वाले सभी विद्यार्थी अपना आवेदन मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति पोर्टल cmheiss.samarth.ac.in पर 30 अक्तूबर की शाम चार बजे तक ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी जमा करने के लिए समिति सदस्य डॉ. तिलकराम प्रजापति, डॉ. मंजुल गोंडवाल, डॉ. चंद्रकला सिंह से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
ये पात्रता होनेे पर कर सकते हैं आवेदन

स्नातक प्रथम सेमेस्टर: 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत और उससे अधिक अंक,
स्नातक द्वितीय सेमेस्टर: प्रथम सेमेस्टर में 60 फीसदी और उससे अधिक
स्नातक तृतीय सेमेस्टर: प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर में 60 फीसदी और उससे अधिक
स्नातक उत्तीर्ण : प्रथम से षष्ठम सेमेस्टर तक कुल 60 फीसदी और उससे अधिक
स्नातकोत्तर उत्तीर्ण : प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर तक कुल 60 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें