फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आंगन में रखे भूसे की ढेर में लगी आग

Tue, 20 Oct 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। आंगन में रखे भूसे के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को काबू किया।
विज्ञापन

रविवार की शाम बिडौरा मझोला निवासी प्रीतम सिंह के घर के पास रखे भूसे की ढेर में अचानक आग लग गई। आग विकराल रूप देखकर प्रीतम सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर खटीमा फायर ब्रिगेड से मिनी वाटर फायर यूनिट के साथ पहुंचे कमल सामंत, विक्रम भंडारी ने आग पर काबू पाकर धान की फसल और गोशाला में बंधी दो भैंसों को सुरक्षित बचाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें