फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरुम में फंदे पर लटका मिला टैंट कारोबारी

विज्ञापन
रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में टैंट कारोबारी का शव घर के बाथरुम में फंदे पर लटका मिला। परिजन मातम में थे कि वहां पहुंचे ससुरालियों को देखकर उनका पारा चढ़ गया और दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पत्नी ने ससुरालियों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 17 निवासी वसीम खान (31) टैंट का कारोबार करता था। बुधवार सुबह वह बाथरुम में नहाने गया था, लेकिन काफी देर तक वसीम बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज दी, लेकिन काफी आवाज देने के बाद भी प्रतिक्रिया नहीं आई तो परिजनों ने मोहल्ले के लोगों को बुलाकर किसी तरफ दरवाजा खोला। बाथरुम में वसीम फंदे पर लटका हुआ था।
आनन फानन में उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वसीम की मृत्यु की सूचना पर ससुराली भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप मढ़े और फिर मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

वसीम की पत्नी बेबी उर्फ फरहाना ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराली उसका और पति का उत्पीड़न करते थे। आए दिन उनके साथ झगड़ा करते थे। आरोप है कि ससुरालियों ने पति को मारकर लटकाया है।
एसएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि वसीम ने सुसाइड नोट मां को सॉरी लिखा है। यह भी लिखा है कि वह पत्नी की इच्छा पूरी नहीं कर पाया। अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद मृतक के परिजन और ससुरालियों में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मौके पर जाकर मामला शांत किया। मामले की जांच की जा रही है। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
चार साल पहले हुई थी पिता की हत्या
रुद्रपुर। मृतक वसीम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता खलील की चार साल पहले लालपुर क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। वसीम टैंट का कारोबार करता था। उसकी तीन बेटियां हैं। (संवाद)

रुद्रपुर के मृतक वसीम का फाइल फोटो।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें