फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
मृतक आकाश का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। एक युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। वहां मिले सुसाइड नोट में उसने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ग्राम फतेहपुर शामली निवासी जयपाल मुरादाबाद रोड स्थित पेपर मिल में नौकरी करते हैं और यहां रामनगर रोड स्थित मकान में सपरिवार किराए पर रहते हैं। उनका पुत्र आकाश रामनगर रोड स्थित कार रिपेयरिंग कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार रात वह तिमंजिले पर कमरे में सोया हुआ था। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी मां अनिता चाय देने के लिए कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था।
काफी देर तक खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। वहां पहुंचे परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो आकाश कमरे में पंखे से लटका मिला। उसके बेड पर एक सुसाइड नोट पड़ा मिला जिसमें स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी हुई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कटोराताल चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल खुदकुशी का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। परिजनों ने बताया कि आकाश अविवाहित था, जबकि उसके बड़े भाई विशाल की शादी हो चुकी है।
शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे परिजन
काशीपुर। आकाश का खुदकुशी करना परिजनों के गले नहीं उतर रहा। आकाश हंसमुख स्वभाव का था। उसने कभी किसी प्रकार के तनाव का जिक्र परिजनों से नहीं किया। परिजन उसकी शादी के लिए लड़की की तलाश में थे। दो दिन पूर्व ही उसने शादी के लिए बायोडाटा भेजने के लिए अपना फोटो खिंचवाया था। शुक्रवार को ही उसने अपने एक परिचित को रिश्ते के लिए बायोडाटा भेजा था।
पिता जयपाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात तक वह परिवार के लोगों के साथ बात करता रहा। उसने बाजार से लाकर गोलगप्पे भी खाए। रात करीब 11 बजे उसने खुद चाय बनाकर भी पी। उसके हावभाव से ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि वह कोई आत्मघाती कदम उठा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें