नए साल के पहले दिन समोसे बेचने वाले ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक नशे का आदी था और पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रुप से ग्राम सररा मिलक रामपुर निवासी ओमप्रकाश (34) पुत्र प्रेमराज मौर्या अपने बड़े भाई बाबू के साथ आवास विकास कालोनी में दूसरी मंजिल में किराए के कमरे में रहता था। वह कालोनी में ही अपने भाई की समोसे की दुकान में हाथ बटाता था। दोनों भाइयों के साथ दुकान में काम करने वाले कर्मचारी भी कमरे में रहते थे। बृहस्पतिवार रात कमरे में पांचों लोग सोए थे। शुक्रवार की सुबह 3 बजे तक बाबू की आंख खुली तो उसने ओमप्रकाश को कमरे से गायब पाया। जब वह खोजते हुए ग्राउंड फ्लोर पर आया तो बरामदे में लगे पंखे में ओमप्रकाश रस्सी के फंदे से झूल रहा था। बाबू के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी पुलिस वहां पहुंची और शव को फंदे से उतारा। चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा ने बताया कि बरामदे के चैनल में ताला लगा था। बरामदे में रखी बैंच में चढ़कर ओमप्रकाश ने पंखे में फंदा डाला और झूल गया। बाबू ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी था। शराब के साथ ही कैप्सूल भी खाता था। मृतक के 3 लड़के और 2 लड़कियां हैं।
फोटो 01आरडीपी 11पी: रुद्रपुर के आवास विकास कालोनी में मृतक के बारे में जानकारी लेते चौकी इंचार्ज।