फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन दर्ज हो रही एफआईआर और जीडी

Sat, 02 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नए साल की शुरुआत से उत्तराखंड पुलिस भी हाईटैक हो गई है। जिसके तहत अब जिले के 17 में से 12 थानों में शिकायतें ऑनलाइन दर्ज होनी शुरु हो गई हैं। इसकी एक प्रति शिकायतकर्ता को भी दी जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पुलिसकर्मियों का कागजी कार्यवाही करने में खर्च होने वाला समय भी बचेगा। इसके अलावा अपराधियों का रिकार्ड भी ऑनलाइन रहेगा। दरअसल पुलिस को हाईर्टैक करने के मकसद से दो साल पहले सीसीटीएनएस की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत सभी थानों में कम्पयूटर उपलब्ध कराने के साथ ही पुलिस कर्मियों को उन्हें चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया था। लंबे समय से लागू करने की कसरत की जा रही थी। नए साल के पहले दिन से नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। अब थानों में ऑनलाइन एफआईआर और जीडी दर्ज करेगी। कागजों के बजाए सारे रिकार्ड कम्पयूटर में दर्ज होंगे। सभी थानों को अलग अलग कोड नंबर आवंटित किए गए हैं। अभी जिले में केवल उन थानों को ऑनलाइन किया गया है, जो पुराने हैं। इसके अलावा अपराधियों के रिकार्ड भी ऑनलाइन हो जाएंगे। जिन्हें केवल पुलिसअधिकारी ही आवंटित किए गए कोड से देख सकते हैं। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि एफआईआर और जीडी ऑनलाइन दर्ज होना शुरु हो गई हैं। पहले दिन 2 एफआईआर ऑनलाइन दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें