रुद्रपुर में भाषण प्रतियोगिता के पोस्टर के साथ यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
यूथ कांग्रेस ने शनिवार को जिले में राष्ट्र स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए इसका पोस्टर लांच किया। प्रतियोगिता जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक होगी, जिसमें आम लोगों को प्रतिभाग कराया जाएगा।
किच्छा बाइपास मार्ग स्थित मॉल में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाषण प्रतियोगिता के पोस्टर को लांच किया। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस की ओर से आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में आम आदमी प्रतिभाग कर सकते हैं। विजेता जिला स्तर के बाद प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 व 29 सितंबर को बेरोजगारी व अन्य समस्याओं को लेकर लोगों को जागरुक किया जाएगा।
इसके बाद दो अक्तूबर को सभी सरकारी कार्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहां पर यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता सोफिया नाज, महासचिव सौरभ बेहड़, जिला अध्यक्ष नईम प्रधान, महानगर उपाध्यक्ष उमा सरकार, विधानसभा उपाध्यक्ष उमा शंकर, बेबी सिकदर, सुमित शर्मा, राघव सिंह आदि थे।