फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान का अंडर-23 क्रिकेट कैंप में चयन

विज्ञापन
मुस्कान। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान का अंडर-23 क्रिकेट कैंप में चयन हुआ है। बीते वर्ष भी मुस्कान का अंडर-23 महिला टीम में चयन हुआ था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते क्रिकेट प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन

ग्राम रामेश्वरपुर निवासी मुस्कान वर्तमान में डीपीएस स्कूल की क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण लेतीं हैं। मुस्कान ने बताया कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक है। क्षेत्र में क्रिकेट एकेडमी नहीं होने के बावजूद मुस्कान ने खेत खलिहान में ही क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया था। पूर्व कोच कमल सक्सेना ने बताया कि क्रिकेट खेल में बेहतर प्रदर्शन कर वर्ष 2018-19 में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल में मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया था।
मुस्कान के पिता सुरेश कुमार फौज में है। जबकि माता संगीता देवी गृहिणी हैं। डीपीएस क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बताया कि मुस्कान के साथ ही एकेडमी के 14 बच्चों का अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल जोनल लेवल में चयन हुआ है। 18 बच्चे जोनल लेवल का ट्रायल देकर देहरादून रवाना हो गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें