फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगाड़ी गोठ में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बिजली, पानी, संपर्क मार्ग व आवास के मुद्दे उठे

विज्ञापन
खटीमा के दोगाड़ी गोठ में बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं एसडीएम निर्मला बिष? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
वन भूमि में बसे दोगाड़ी गोठ (मझोला द्वितीय) में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में अधिकारियों के समक्ष बिजली, पानी, संपर्क मार्ग, आवासों का मामला छाया रहा। शिविर में पहुंचे अधिकारी गोठवासियों को आश्वासन देने तक ही सीमित रहे। शिविर में 15 ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

दोगाड़ी गोठ में ग्राम प्रधान महेंद्र चंद की अध्यक्षता एवं उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट की देखरेख में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रकाश व्यवस्था, संपर्क मार्ग, नाले में रपटा निर्माण सहित कच्चे आवासों का मुद्दा उठा। वन भूमि की वजह से यहां बिजली, मार्ग, पक्के आवास सहित जलापूर्ति के कार्य संभव नहीं हैं। इसके बावजूद गोठवासियों को अधिकारियों ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
सीएम के पीआरओ प्रमोद जोशी ने मामला सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। शिविर में पार्वती देवी, हेम चंद, केशवी देवी, लीलावती, देवी दत्त भट्ट, ईश्वरी देवी, नवीन भट्ट, जयंती देवी, बसंती देवी, ममता, जानकी, पुष्पा आदि ने गोठ की समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन

शिविर में 10 बीपीएल प्रमाणपत्र, तीन परिवार रजिस्टर की नकल, कोविड वैक्सीनेशन के 53 टीके लगाए गए। 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 70 खाद्यान्न किट बांटे गए। एसडीएम ने गोठवासियों को उच्च स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां तहसीलदार यूसुफ अली, बीडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी, पूर्ति निरीक्षक हयात सिंह बुंगला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें