फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का तांडव: प्रीत विहार में एक घर पर किया पथराव, चाउमीन के ठेले में लगाई आग; की हवाई फायरिंग

Sun, 15 Oct 2023 09:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर में बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर चाउमीन के ठेले में आग लगा दी। बदमाशों का तांडव से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से मामले की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
चाऊमीन के ठेले में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रीत विहार में बदमाशों ने तांडव मचाया। विवाद के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर चाउमीन के ठेले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक घर पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले। बदमाशों का तांडव से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और डर की वजह से लोग घरों में दुबक गए। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से मामले की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार में शनि मंदिर के पास मोहन सिंह परिवार के साथ रहते हैं और वे घर के बाहर चाउमीन, मोमो का ठेला लगाते हैं। मोहन की किसी लड़के से कहासुनी हुई थी। रविवार की शाम छः से अधिक युवक मोहन के घर पहुंचे और फायरिंग कर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान मोहन के साथ ही मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। लोग अपने घरों में चले गए। बदमाशों ने मोहन के घर के बाहर लगी ठेले को आग के हवाले कर दिया। करीब आधा घंटा तांडव मचाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

इस दौरान उन्होंने मकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर एसएसआई अर्जुन गिरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि आरोपी यहां पहले भी दबंगई करते रहे हैं। एक सीसीटीवी में आरोपी तमंचे के साथ दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर काफी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की। बताया कि आरोपी सीमा से सटे यूपी के एक गांव के रहने वाले हैं। एसएसआई में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर आ रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपियों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें