रुद्रपुर में नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है। रुद्रपुर में नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर मां के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के नौ रूपों की विशेष आराधना होती है। जिसमें पहले दिन मां दुर्गा की शैलपुत्री के रूप में पूजा की जाती है। कहा जाता है कि शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा करने पर सुख- समृद्धि आती है। मां शैलपुत्री हिमालय राज की पुत्री है इसलिए मां को शैलपुत्री कहा जाता है। जो भी भक्त शैलपुत्री की आरती में शामिल होता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
रुद्रपुर में शारदीय नवरात्रि के चलते लक्ष्मी नारायण मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं, मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की है ताकि भक्तों को कोई भी दिक्कत ना हो। इसके अलावा मंदिर में पूरे दिन आरती और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रहा।