निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते मेयर रामपाल सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर रामपाल सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चलाये जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा आपदा प्रभावित क्षेत्रों से कूड़ा उठाने के साथ ही कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग करें। जलभराव से डेंगू फैलने की आशंका बन रही है। ऐसे में नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को और भी गंभीर होकर काम करने की जरूरत है। वहां एमएनए विशाल मिश्रा, कर अधीक्षक लता आर्या, वरिष्ठ वित्त अधिकारी बची राम आर्य, प्रभारी अधिशाषी अधिकारी गजेंद्र पाल आदि रहे।
इधर, आपदा से हुए नुकसान को लेकर शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) ने नुकसान का सर्वे न करने पर नाराजगी जताई। इस पर मेयर रामपाल गंगापुर रोड स्थित शैल भवन पहुंचे। उन्होंने फोन पर एसडीएम से बात की। एसडीएम ने कहा कि सर्वे के बाद नियमानुसार जो भी मदद होगी, वह की जाएगी। इस दौरान शैल परिषद के महामंत्री दिवाकर पांडे, उत्तम दत्ता, सीबी घिंडियाल, दिनेश भट्ट, गोपाल पटवाल, नरेंद्र रावत हरीश दनाई आदि थे। (संवाद)