फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में बरात घर बनवाने का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
जसपुर में बैठक करते सभासद व पंचायत अध्यक्ष। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
नगर पंचायत महुआडाबरा बोर्ड की बैठक में सभासदों ने एजेंडे में शामिल सभी प्रस्ताव पारित किए।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में ईओ हरि शरण ने सभासदों को एजेंडा पढ़कर सुनाया। सभासदों ने एजेंडे में शामिल कबाड़ की नीलामी कराने, पंचायत में खड़ी बुलेरो में हाईड्रोलिक सिस्टम लगवाने, बरात घर बनवाने का प्रस्ताव पास किया।
चौराहों पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने, कार्यालय भवन का लिंटर डलवाने, जनरेटर और वाहनों को खड़ा करने के लिए परिसर में ही टिनशेड बनवाने, अवस्थापना निधि के 85 लाख रुपये के निर्माण कार्यों की निविदा को स्वीकृत करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को गर्म और ठंडी वर्दी देने, विभिन्न मोहल्लों में हैंडपंप लगाने, चौराहों पर सीसीटीवी लगाने के प्रस्ताव भी पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री देवी और संचालन ईओ हरिचरण सिंह ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष गायत्री देवी, ईओ हरिचरण सिंह, सभासद नूरजहां, सोनू, अशोक कुमार, मोहम्मद आरिफ, फरजाना बेगम, ओमवती देवी, संजय कुमार, रितू शर्मा, सत्येंद्र कुमार, जाकिर हुसैन, हरिराम सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें