फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान

विज्ञापन
बाजपुर दोराहा स्थित होटल परिसर में बैठक करते मंसूरी समाज के लोग। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। मंसूरी नेशनल कांफ्रेंस की बैठक में मंसूरी समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और समाज के उत्थान के लिए शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को दोराहा स्थित एक होटल परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी आरफीन मंसूरी ने कहा कि उनका मकसद समाज के अंदर फैली कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा, नशाखोरी, अशिक्षा इत्यादि को दूर करना हैै। उन्होंने कहा कि मंसूरी समाज को अन्य समाज की तर्ज पर विकसित करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से बिना भेदभाव के बेटा और बेटी शिक्षा ग्रहण कराने की वकालत की।
प्रदेश अध्यक्ष शराफत अली मंसूरी ने कहा कि युवा वर्ग नशे की चपेट में है। इसे रोकने के लिए मंसूरी समाज को आगेे आने की जरूरत है। उन्होंने सरकार की ओर कराए जा रहे कोरोना टीकाकरण में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता बाबू अहमद मंसूरी ने की। वहां पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नसरूद्दीन मंसूरी, फुरकान अहमद, नवी हसन, अब्दुल गनी, यूसुफ मंसूरी, मो. हनीफ, फारूख मंसूरी, असगर रजा मंसूरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें