फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में कांड: युवक पर तमंचे की बट से किया हमला, आरोपी पर केस दर्ज

Sat, 21 Oct 2023 02:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के रामपुरा में गाली-गलौच कर रहे बाइक सवारों को टोकना भारी पड़ गया। यहां एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर तमंचे की बट मारी और फायर भी की। जिसके बाद लोगों ने तमंचे सहित युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
तमंचे के साथ युवक को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुरा में गाली-गलौच कर रहे बाइक सवारों को टोकने पर विवाद हो गया। एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर तमंचे की बट मार दी। साथ ही फायर भी की। जिसके बाद लोगों ने तमंचे सहित युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


वार्ड नंबर 23 निवासी गुड्डू कोहली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार की रात 10 बजे को वह अपने घर के सामने था। तभी वहां पर एक मोटर साइकल पर तीन लड़के आए वे गली में गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने इन्हें गाली गलौज करने से मना किया तो एक लड़के ने तमंचा निकालकर उन्हें धमकाया और गाली-गलौज की। बीच- बचाव में आए सूरज कोली निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा के सिर पर तमंचे से मार दिया। जिससे उसके सिर पर चोट लग गई।

इसके बाद एक लड़के ने उनके ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दी। यह फायर उनकी ठोड़ी के पास से गुजर गई। जिससे उनकी ठोड़ी पर चोट लग गई। उन्होंने और सूरज ने उस लड़के को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को तमंचे सहित सौंप दिया। इसके साथ के दोनों लड़के झगड़ा होते ही भाग गए। लड़के का नाम सत्यम कोहली पुत्र प्रेमपाल निवासी वार्ड नंबर 23 कटोरी मंदिर के पास रम्पुरा रुद्रपुर है और इसके साथ आए लड़कों के नाम राहुल कोहली और बंटी कोहली है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें