फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: नाबालिग बहनों को अपने साथ रख युवक ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर मां को पीटा; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 03:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में दो नाबालिग बहनों को घर पर रखकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर उनकी मां की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों को घर पर रखकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर उनकी मां की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप के फुलसुंगा निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। वह परिवार के साथ किराये पर रहकर सिडकुल की कंपनी में मजदूरी करती है। आरोप है कि तीनपानी डाम फुलसुंगा निवासी अमन वर्मा दो साल पहले उसकी 16 साल की बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और अपने पास रख लिया। अब उसकी 15 साल की बेटी को भी अपने घर ले गया है। आरोप है कि अमन उसकी दोनों बेटियों से दुष्कर्म करता था। जब उसने इसका विरोध किया तो अमन ने घर आकर उसे धमकाया और उसके साथ मारपीट की।

ये पढ़ें- Uttarakhand: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बना चुके पार्टी छोड़ने का मन, ये है नाराजगी; राजनीतिक गलियारों में हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ मार्च को जब वह काम से लौट रही थी तो सिडकुल धर्मकांटे के पास अमन ने उसे पीटा। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर अमन के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। अमन को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है। बताया कि दोनों बहनों को महिला के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें