फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: हिमाचल प्रदेश से भागा प्रेमी युगल पहुंचा बाजपुर, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा; जानें पूरा मामला

Mon, 26 Aug 2024 08:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

हिमाचल प्रदेश से भागे प्रेमी युगल की तलाश में वहां की पुलिस सोमवार को बाजपुर कोतवाली पहुंची। इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर प्रेमी युगल को पकड़ लिया। बाद में प्रेमी युगल को साथ लेकर हिमाचल पुलिस रवाना हो गई।

विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश से भागे प्रेमी युगल की तलाश में वहां की पुलिस सोमवार को बाजपुर कोतवाली पहुंची। इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर प्रेमी युगल को पकड़ लिया। बाद में प्रेमी युगल को साथ लेकर हिमाचल पुलिस रवाना हो गई।

यूपी के फर्रुखाबाद निवासी एक युवक अपनी पत्नी और बहन के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना में मजदूरी करता था। युवक की बहन जुलाई में लापता हो गई थी। ऊना पुलिस ने 23 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि यूपी के संभल निवासी सुहैल युवती को अपने साथ लेकर भागा है।

आरोपी का मामा बाजपुर के गांव केशोवाला में रहता है। इसी सूचना और लोकेशन के आधार पर ऊना पुलिस सोमवार को बाजपुर पहुंची। यहां ऊना पुलिस और बाजपुर पुलिस टीम के साथ बन्नाखेड़ा मोड़ गांव केशोवाला में दबिश दी। घेराबंदी कर प्रेमी युगल को पकड़ लिया गया।

आरोपी शटरिंग और नाई क काम करता है

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी सुहैल हिमाचल के ऊना में शटरिंग और नाई का काम करता था। संपर्क में आने पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। मौका पाकर प्रेमी युगल फरार हो गया। ऊना पुलिस के एएसआई तजेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस खोजबीन में जुटी थी। लोकेशन पर बाजपुर पुलिस के सहयोग से दोनों को पकड़ कर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें