रुद्रपुर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के आगे लोहड़ी पर्व मनाते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
सिख समुदाय के लोगों ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। लोहड़ी की अग्नि में रवि की फसल के तौर पर तिल, रेवड़ी, मूंगफली, गुड़ आदि डालकर सूर्य और अग्नि देव के प्रति आभार जताया ताकि आने वाली फसल में कोई समस्या न आए।
लोहड़ी का पर्व पारंपरिक तौर पर फलल की कटाई और नई फसल के बुआई के लिए मनाया जाता है। इसके साथ ही यह त्योहार परिवार में आने वाले नए मेहमान जैसे बहू या शिशु के लिए भी मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को पंजाबी व सिख समुदाय के लोगों ने लोहड़ी का पर्व श्री हरी मंदिर व लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया। इस दौरान श्री सनातन धर्म सभा के सदस्य भी उपस्थित थे। वहां नंदलाल भुड्डी, महेश बब्बर, राकेश सुखीजा, सीमा दुनेजा, गौरव तनेजा, दीपक गुगलानी, हरीश सुखीजा आदि थे।