नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार्यालय में मुख्य सचिव व उनकी पत्नी को सरोपा देकर सम्मानित करते गुर
- फोटो : SITARGANJ
मुख्य सचिव ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेक प्रदेश में सुख शांति की अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उन्हें सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट किया।
रविवार को मुख्य सचिव एसएस संधू पत्नी सहित नानकमत्ता साहिब पहुंचे। संधू ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरमिंदर साहिब दरबार में मत्था टेक प्रदेश में सुख शांति की अरदास की और प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह तथा प्रबंधक रणजीत सिंह ने उन्हें सरोपा और गुरुद्वारा साहिब की स्मृति का चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रगट सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, गुरजीत सिंह, ज्ञानी करनैल सिंह, इंद्रपाल सिंह गोल्डी, रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखविंदर सिंह, पान सिंह बिष्ट,रिस्पांस सिंह आदि मौजूद थे। संवाद