यदि सीसीटीवी नहीं होते तो घटना रह जाती राज
आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया आरोपी लक्ष्मी देवी ने अपने पति से सोनी के गुम होने की बात कही थी। पिता मोनू कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज कर ली थी। यदि घर के आसपास सीसीटीवी नहीं लगे होते तो कुछ समय तक यह घटना राज ही बनी रहती। जांच में पुलिस टीम ने जब घर के पास लगे सीसीटीवी खंगाले, तब लक्ष्मी देवी 17 अप्रैल की दोपहर को सोनी को घर के सामने वाले मकान में ले जाती नजर आई जिसके बाद शक गहरा गया और पुलिस घटनाक्रम के तह तक पहुंच गई और आरोपी महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
सौतेली मां अब बहा रही पछतावे के आंसू
आईटीआई थाना के हवालात में बंद मृतक सोनी की सौतेली मां अब पछतावे के आंसू बहा रही है। आरोपी लक्ष्मी देवी ने बताया वह सोनी को पसंद नहीं करती थी, क्योंकि उसका पति मोनू और सास दोनों उसको चाहते थे। जिसके चलते वह उससे बैर रखती थी और मौका पाकर गुस्से में आकर यह कदम उठाया। अब उसे अपनी करनी पर पछतावा हो रहा है।
पिता बोला -अब तो भरोसा ही उठ गया मैं खुद पाल लूंगा अपने बच्चे
सोनी के पिता मोनू कुमार ने बताया कि पहली पत्नी से पैदा बेटी तनु (6) दलपतपुर जिला मुरादाबाद निवासी अपनी बुआ के पास रहती है और वहीं पढ़ाई कर रही है। वहीं लक्ष्मी देवी से पैदा बच्चे देव (2) और देविका (3) को वह खुद पाल लेगा। कहा अब तीनों बच्चे मैं और मेरी मां पाल लेंगे। क्योंकि दूसरी शादी करके इतना बड़ा धोखा खा लिया, जिससे अब कुछ सोचने में भी डर लगने लगा है। किस पर विश्वास करें अब तो सबसे भरोसा उठ गया है।