रुद्रपुर। इस्कॉन संस्था की ओर से श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में हरिनाम संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार शाम भगत सिंह चौक से शुरू होकर शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए वापस भगत सिंह चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
शोभायात्रा में सभी श्रद्धालु हरे रामा हरे कृष्णा का जाप कर रहे थे। वहां पर चंद्रकांत अरोरा, अजीत विश्वास, अंंजलि विश्वास, नीतू साहनी, ऋशु यादव, पायल, रैना, सुनिल साहनी आदि रहे। संवाद