फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान घोटाला: शासन के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच समिति पहुंची अस्पताल, खंगाले योजना संबंधी दस्तावेज

Fri, 27 Oct 2023 12:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

निजी अस्पतालों के साथ ही अब आयुष्मान योजना (Ayushman scam) के तहत हुए कथित घोटाले की आंच काशीपुर के सरकारी अस्पताल तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने अस्पताल पहुंच कर योजना संबंधी दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन
आयुष्मान घोटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी अस्पतालों के साथ ही अब आयुष्मान योजना के तहत हुए कथित घोटाले की आंच काशीपुर के सरकारी अस्पताल तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने अस्पताल पहुंच कर योजना संबंधी दस्तावेज खंगाले। समिति शीघ्र ही रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय सौंपेगी। 

विज्ञापन


काशीपुर निवासी कुलविंदर सिंह ने मार्च 2023 चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें कहा था कि एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर से अटल आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज एवं खरीदारी के संबंध में आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी। चिकित्सालय की ओर से कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। प्रथम अपील सीएमओ के निर्देशित करने के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। इसका संज्ञान लेकर मामले में शासन ने जांच बैठा दी है। 

अनुसचिव जसविंदर कौर ने 10 अप्रैल 2023 को स्वास्थ्य महानिदेशक से आवेदक कुलविंदर सिंह को चाही गई सूचनाएं उपलब्ध कराने एवं अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत हुए घोटाले की जांच कराकर जांच आख्या तत्काल शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। महानिदेशक के निर्देश पर सीएमओ नेजांच के लिए एसीएमओ डॉ. हरेंद्र सिंह मलिक, डॉ. एसपी सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह डंगवाल, उप कोषाधिकारी काशीपुर की चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। बृहस्पतिवार को समिति सदस्यों ने कथित घोटाले संबंधित दस्तावेज खंगाले और कुछ दस्तावेज अपने साथ भी ले गई है। 
विज्ञापन


लोक सूचना अधिकारी एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय काशीपुर से नौ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। लेकिन अस्पताल से उन्हें सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई है। -कुलविंदर सिंह, आवेदक काशीपुर।

इन बिंदुओं पर मांगी गई थी सूचनाएं 

  • 20 सितंबर 2022 को भर्ती प्रेम विहार कॉलोनी काशीपुर निवासी राजीव कुमार के दस्तावेज।
  • इसके ऑपरेशन में आयुष्मान कार्ड के किस पैकेज में कार्ड एक्टिवेट किया गया।
  • डॉ. कैमाश राणा की नियुक्ति से लेकर अब तक कितने वर्ष सुगम क्षेत्र व कितने वर्ष दुर्गम क्षेत्र में तैनात रहे। तिथि अनुसार ब्योरा दें।
  • किसी भी डॉक्टर के सुगम व दुर्गम क्षेत्र में नियुक्ति से संबंधित नियमावली उपलब्ध कराए।
  • डॉ. कैमाश राणा की ओर से जनवरी 2020 से अब तक कितने ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत किए गए महीने बार ब्योरा उपलब्ध कराए।
  • अप्रैल 2022 से अब तक अस्पताल प्रशासन की ओर से किस-किस विभाग सर्जरी से संबंधित कितनी खरीदारी की गई व उसके कोटेशन, टेंडर प्रक्रिया से संंबंधित दस्तावेज।
  • ऑर्थो व जनरल सर्जरी विभाग की ओर से अप्रैल 2022 से अब तक आयुष्मान कार्ड से हुए ऑपरेशन के मरीजों के निदान एक उपचार, आयुष्मान के किस पैकेज के तहत उपचार किया गया। मरीजों के उपचार में खर्च संबंधित विभाग की ओर से कितना भुगतान, मरीजों के नाम सहित बताएं।
  • अप्रैल 2022 से अब तक वित्तीय अनियमिताओं व थीम लापरवाही के किन डॉक्टर के ऊपर विभाग जांच की गई व क्या अनियमिता पाई गई आदि।


शिकायतकर्ता ने 2022 में एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल काशीपुर में आयुष्मान योजना के तहत कथित घोटाले का आरोप लगाया था। गठित समिति ने काशीपुर पहुंच कर संबंधित मामले में जांच की है। संबंधित के बयान भी दर्ज कर सकती है। जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।-डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें