फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला और मेंहदी प्रतियोगिता में इंदु ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अभाविय ने विचार गोष्ठि का आयोजन किया। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मेंहदी और कला प्रतियोगिता का आयोजन आवास विकास स्थित सुभाष पार्क में किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नीतू शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष साक्षी, संगठन के जिला संयोजक करन भारद्वाज, नगर मंत्री सजल मेहरोत्रा ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप जलाकर शुभारंभ किया।
कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इंदु ने हासिल किया। द्वितीय स्थान मानसी और तृतीय स्थान किरन ने पाया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर इंदु, द्वितीय स्थान पर चंचल व तृतीय स्थान पर किरन रहीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि द संस्कार स्कूल की शिक्षिका नीतू शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे। कार्यक्रम अध्यक्ष साक्षी ने बालिकाओं को समाज के बीच आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक करन भारद्वाज ने अभाविप की कार्य पद्धति और अभाविप में छात्राओं की भूमिका के विषय में जानकारी दी।कार्यक्रम में नगर मंत्री सजल मेहरोत्रा, आशु पाल, हर्षित चौहान, वंश रस्तोगी सागर गोस्वामी भूमि गोस्वामी विशाखा, कुमकुम, मानसी, टीना, चंचल किरन, ख्वाइश एनजीओ के निर्मल जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें