फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के डाटा से पकड़ी 25 लाख की कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नई तकनीक अपनाकर कर चोरी के मामले बढ़ने लगे हैं। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने टोल प्लाजा के लाइव डाटा को ट्रैक किया तो 25 लाख रुपये का माल परिवहन करने वाले दो वाहनों को पकड़ा गया है। अब पेनाल्टी वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ के राज्य कर अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि दो ट्रकों में लोहे की सरिया ले जाने के लिए 28 मार्च को ई-वे बिल बनाया गया था। इसे बाजपुर से दक्ष चौराहा रुद्रपुर पहुंचना था। जब टोल प्लाजा के लाइव डाटा को देखा गया तो ई-वे बिल में जिन वाहनों का जिक्र किया गया था, वे दिल्ली जाते मिले। इसके बाद फर्म स्वामी को नोटिस देकर राज्य कर विभाग कार्यालय बुलाया गया। उनसे पूछताछ की गई।
फर्म स्वामी ने पहले तो अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया। जब चोरी पकड़ने का आभास हुआ तो वे माफी मांगते नजर आए। फर्म स्वामी ने बताया कि उन्होंने 22 मार्च को ही माल मंगवा लिया था जिसका ई-वे बिल बाद में जनरेट किया गया है। अब राज्य कर एसटीएफ के डिप्टी कमिश्नर रजनीश यशवस्थी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा है। बताया जा रहा है कि फर्म स्वामी पर करीब 36 फीसदी तक पेनाल्टी लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें