फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल वाले रूटों पर बढ़ाया रोडवेज की बसों का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी के बाद रोडवेज बसों के किराये में भी दस से बीस फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। टोल टैक्स में वृृद्धि का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। दिल्ली, देहरादून रूट पर किराए में पांच से 15 रुपये तक इजाफा किया गया है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित होने वाली बसों का किराया अभी जस का तस रखा गया है।
विज्ञापन

बीती एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल टैक्स में वृृद्धि की गई है। डीजल के दामों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है लेकिन डीजल की कीमतें बढ़ने के बावजूद उत्तराखंड परिवहन निगम ने बसों में यात्री किराया नहीं बढ़ाया। टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी के बाद निगम प्रशासन ने शुक्रवार से रोडवेज बसों में किराया बढ़ा दिया है। रामनगर से दिल्ली जाने वाली बस का किराया प्रति यात्री बढ़ाकर 335 रुपये कर दिया गया है, जबकि अभी तक यह किराया 330 रुपये था। इसी तरह काशीपुर से दिल्ली जाने वाली बस में यात्री किराया 295 रुपये से बढ़ाकर अब 300 रुपये कर दिया गया है।
काशीपुर से देहरादून का किराया 315 से बढ़ाकर 330 कर दिया गया है। इसी तरह काशीपुर से जयपुर, लखनऊ और आगरा रूटों पर भी किराया बढ़ाया जा रहा है। ये बढ़ोतरी कितनी होगी, यह अभी तय नहीं है। टनकपुर रूट के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में चलनी वाली बसों का किराया यथावत रखा गया है। वहीं निजी आपरेटर्स ने भी अपना भाड़ा बढ़ा दिया है। दीक्षित बस सर्विस के संचालक प्रवीण दीक्षित ने बताया कि डीजल पर बढ़ी कीमतों का अंतर यात्रा की दूरी को देखते हुए भाड़ा बढ़ाकर वसूला जा रहा है। वहीं प्राइवेट टैक्सियों ने किराये में डेढ़ से दो रुपये प्रति किमी की दर से किराये में वृृद्धि की गई है। हालांकि रामनगर-मुरादाबाद, केएमयू और जीएमयू के बस आपरेटर अभी किराया नहीं बढ़ा सके हैं। तीनों बस यूनियनें परिवहन आयुक्त को पत्र लिखकर किराये की बढ़ोतरी की मांग कर चुकी है।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल के टोल रूट को छोड़कर शेष सभी टोल रूटों पर यात्री किराये में बढ़ोतरी की गई है। किराया टोल टैक्स में हुई वृद्धि के कारण बढ़ाना पड़ा। इससे यात्रियों पर पांच से बीस रुपये तक का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन

दीपक जैन, महाप्रबंधक परिवहन निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें