खैर की लकड़ी से भरी कैंटर और टीम।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। पुलिस और जंगलात टीम ने खैर से भरा डीसीएम (कैंटर) पकड़ा। जबकि चालक फरार हो गया। कैंटर से करीब 50 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई। इसे बन्नाखेड़ा वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह पांच बजे बरहैैनी पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद और बन्नाखेड़ा रेंजर एलएस मर्तोलिया ने संयुक्त टीम के साथ चनकपुर पुल के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान कुछ दूरी पर चालक कैैंटर को छोड़कर भाग गया। तलाशी लेने पर कैंटर खैर की लकड़ी से भरा मिला। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि कैंटर में 50 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई है।
फोटो 29बीजेडपी05पी बाजपुर में बरामद खैर लकड़ी से भरी कैंटर और टीम।