फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: मामूली बात पर भड़का पति....पत्नी पर फेंकी खौलती हुई चाय, फिर मारपीट कर घर से निकाला

Sat, 17 Aug 2024 11:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Kichha News: घर का खर्चा मांगने पर पति ने पत्नी को पहले गैस से झुलसाया बाद में उस पर खौलता चाय डालकर जला दिया। घायल महिला के भाई की तहरीर पर पुलभटटा थाने में पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य परिजनों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Ad crime - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में घर का खर्चा मांगने पर पति ने पत्नी को पहले गैस से झुलसाया बाद में उस पर खौलता चाय डालकर जला दिया। घायल महिला के भाई की तहरीर पर पुलभटटा थाने में पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य परिजनों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि बहन के गुप्तांग को भी कई बार जलाया गया।

मो. जाहिद निवासी गिरधरपुर थाना देवरनियां जिला बरेली ने पुलभटटा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की 12 साल पहले मुमताज निवासी सिरौलीकलां के साथ शादी हुई थी। आरोप लगाया कि बहनोई मुमताज, सास अन्नो, ससुर मुश्ताक और भाई भूरा शादी के बाद से ही बहन गुलफसा को मारते पीटते थे। आरोपी मुमताज पहले भी जान से मारने की कोशिश कर चुका है। आरोप है कि बहन के गुप्तांग पर भी उसने कई बार जलाया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: रक्षाबंधन से पहले भाई से छूट गया बहन का साथ...सड़क हादसे में मौत; परिवार में मचा कोहराम

मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार 13 अगस्त को सुबह बहन अपने ससुराल में चाय बना रही थी तभी खर्चे को लेकर पति व ससुरालवालों से बहस होने लगी। आरोप है कि इस दौरान मुमताज ने सिर के बाल पकड़कर गुलफसा के चेहरे को गैस की तेज लपट में जलाया और फिर खौल रही चाय उसपर फेंक दी। इसके बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने किसी अनजान व्यक्ति के फोन से अपने मायके फोन कर मामले की जानकारी दी। 

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

-बहादुर सिंह चाैहान, सीओ सितारगंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें