फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में 724 चालक, परिचालक और क्लीनर का आर्थिक सहायता के लिए चयन

विज्ञापन
Help For Commercial Driver in Kashipur
विज्ञापन
काशीपुर। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार व्यावसायिक वाहनों के चालक, परिचालक और क्लीनर को दो हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता दे रही है। काशीपुर में इस योजना के तहत 724 पात्रों का चयन किया जा चुका है। दो सौ नए आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। चयनियत पात्रों को अक्तूबर में पहली किस्त मिल गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण दिहाड़ी मजदूरों का कारोबार प्रभावित हुआ है। इस नुकसान को देखते प्रदेश सरकार ने राज्य में पंजीकृत सार्वजनिक वाहन, जैसे स्टेट कैरिज व कांटेक्ट कैरिज बस, टैक्सी व मैक्सी कैब, आटो रिक्शा, विक्रम एवं ई-रिक्शा के चालक, परिचालक व क्लीनर को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया था। इन्हें छह माह तक दो हजार रुपये प्रतिमाह सहायता मिलेगी।
क्षेत्रवार चालकों, परिचालकों और क्लीनरों के पंजीकरण और सत्यापन का दायित्व आरटीओ अथवा एआरटीओ कार्यालय को सौंपा गया है। एआरटीओ कार्यालय के प्रधान सहायक ललित मठपाल ने बताया कि पहले चरण में 724 पात्रों का चयन हो चुका है।
विज्ञापन

योजना से वंचित रहे चालक, परिचालक और क्लीनर से आवेदन मांगे गए थे। 31 अक्तूबर तक दो सौ नए आवेदन मिल चुके हैं। इन आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन सात नवंबर तक होगा। चयनित पात्रों की सूची जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाएगी। मठपाल ने बताया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए चयनित पात्रों को भी इसी माह से सहायता राशि का वितरण शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें