प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत प्रदेश में 1095 लघु उद्योग खोलने के लिए कई बैंक ने स्वीकृति दी है। प्रदेश में इन उद्योगों को लगाने के लिए 35,53,65,000 रुपये का अनुदान मिला है। लघु उद्योग स्थापित होने से प्रदेश में कुल 14,264 युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
यूएस नगर तीन साल से सबसे पहले लक्ष्य को पूरा करता आया है। जिले में 7,88,52,000 रुपये की मार्जिन मनी वितरित कर दी गई है। अब तक 1095 लघु उद्योगों को स्थापित करने के लिए बैंक ने स्वीकृति दे दी है। 889 लघु उद्योग स्थापित करने के आवेदन बैंक में लंबित हैं।
- विपिन कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ऊधमसिंह नगर
क्या है पीएमईजीपी
उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (केवीआईबी) की ओर से पीएमईजीपी देशभर में वर्ष 2008 से संयुक्त रूप से संचालित की जा रही है। इसमें शिक्षित बेरोजगारों को बैंक के माध्यम से ऋण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाता है।
बैंक की ओर से स्वीकृत आवेदन और रोजगार की स्थिति
जिला स्वीकृत आवेदन रोजगार
- अल्मोड़ा 106 1096
- बागेश्वर 27 1096
- पिथौरागढ़ 89 1064
- चंपावत 105 1096
- यूएस नगर 88 1160
- नैनीताल 128 1144
- देहरादून 80 1168
- हरिद्वार 106 144
- पौड़ी 71 1080
- चमोली 67 1096
- रुद्रप्रयाग 60 1064
- टिहरी 81 1048
- उत्तरकाशी 87 1008