फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikhil Bharti: राष्ट्रीय खेलों में निखिल भारती ने उत्तराखंड को दिलाया पहला स्वर्ण, रुद्रपुर ने रचा इतिहास

Sun, 29 Oct 2023 10:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में रुद्रपुर के निखिल भारती (Nikhil Bharti) ने उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। 
विज्ञापन
nikhil bharti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में रुद्रपुर के निखिल भारती (Nikhil Bharti) ने उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। निखिल ने पेंचक सिलाट के फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 41-29 के स्कोर शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि रुद्रपुर के शिव नगर निवासी निखिल भारती ने 55 से 60 किलो भार वर्ग में फाइटिंग इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए मणिपुर के खिलाड़ी को 38 -24 के स्कोर से हराकर म 

इससे पहले शनिवार को ही उत्तराखंड की महिला पेंचक सिलाट खिलाड़ी नैनीतालके रामनगर निवासी कीर्ति गोसाईं ने 80 से 85 भार वर्ग के फाइटिंग इवेंट में मध्य प्रदेश की खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराया। सेमीफाइनल में गोवा के साथ फाइट के दौरान चोट लगने के कारण उन्हें मुकाबले को बीच में छोड़कर कांस्य पदक से संतोष किया। यूओए के सचिव डॉ. सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की झोली में अब तक सात पदक आ गए हैं। 
विज्ञापन


तीन खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
रुद्रपुर के तीन खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट खेल में कांस्य पदक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि आवास विकास निवासी गायत्री नेगी ने फाइटिंग इवेंट में 45-50 किलो भार वर्ग और रेगु टीम इवेंट में शिवनगर निवासी दो भाई निखिल और इशू भारती ने कांस्य पदक जीता। पेंचक सिलाट कोच बबलू दिवाकर ने बताया कि निखिल व ईशू आठ साल और गायत्री नेगी चार साल से उनसे प्रशिक्षण ले रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें