फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु उद्योग स्थापित करने के लिए 35 करोड़ का मिला अनुदान: कई बैंक ने दी स्वीकृति, हजारों हाथों को मिलेगा काम

Sun, 29 Oct 2023 12:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत प्रदेश में 1095 लघु उद्योग खोलने के लिए कई बैंक ने स्वीकृति दी है। प्रदेश में कुल 14,264 युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लघु उद्योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत प्रदेश में 1095 लघु उद्योग खोलने के लिए कई बैंक ने स्वीकृति दी है। प्रदेश में इन उद्योगों को लगाने के लिए 35,53,65,000  रुपये का अनुदान मिला है। लघु उद्योग स्थापित होने से प्रदेश में कुल 14,264 युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


यूएस नगर तीन साल से सबसे पहले लक्ष्य को पूरा करता आया है। जिले में 7,88,52,000 रुपये की मार्जिन मनी वितरित कर दी गई है। अब तक 1095 लघु उद्योगों को स्थापित करने के लिए बैंक ने स्वीकृति दे दी है। 889 लघु उद्योग स्थापित करने के आवेदन बैंक में लंबित हैं। - विपिन कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ऊधमसिंह नगर

क्या है पीएमईजीपी 
उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (केवीआईबी) की ओर से पीएमईजीपी देशभर में वर्ष 2008 से संयुक्त रूप से संचालित की जा रही है। इसमें शिक्षित बेरोजगारों को बैंक के माध्यम से ऋण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन


बैंक की ओर से स्वीकृत आवेदन और रोजगार की स्थिति
जिला      स्वीकृत आवेदन    रोजगार

  • अल्मोड़ा      106              1096
  • बागेश्वर         27               1096
  • पिथौरागढ़     89               1064
  • चंपावत         105             1096
  • यूएस नगर      88              1160
  • नैनीताल         128            1144
  • देहरादून         80              1168
  • हरिद्वार          106              144
  • पौड़ी              71              1080
  • चमोली           67                1096
  • रुद्रप्रयाग        60                1064
  • टिहरी            81                1048
  • उत्तरकाशी      87               1008
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें