फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramlila: यहां रात में हनुमान की पूंछ में लगाई आग, सुबह रामलीला केंद्र का सामान हुआ स्वाहा

Sun, 22 Oct 2023 03:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रामलीला में आधी रात को लंका दहन का मंचन हुआ और सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सारा सामान जल गया। आनन-फानन रामलीला कमेटी के सदस्यों ने पात्रों की नई पोशाक सहित अन्य सामान खरीदकर मंचन जारी रखा। 
विज्ञापन
रामलीला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के हल्दी में चल रही रामलीला में आधी रात को लंका दहन का मंचन हुआ और सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सारा सामान जल गया। आनन-फानन रामलीला कमेटी के सदस्यों ने पात्रों की नई पोशाक सहित अन्य सामान खरीदकर मंचन जारी रखा। हल्दी में चल रही रामलीलामें शुक्रवार को लंका दहन का मंचन किया गया था। देर रात दर्शक और रामलीला कमेटी के सदस्य अपने-अपने घरों को चले गए। 

विज्ञापन


रामलीला केंद्र में रखीं पोशाकें और अन्य समान की सुरक्षा के लिए कमेटी की ओर से वहीं छोड़े दो युवक भी भोर होते ही घर चले गए। शनिवार सुबह सात बजे केंद्र के अंदर विद्युत मीटर में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग ने वहां रखे सामान को चपेट में ले लिया। 

केंद्र से धुंआ उठते देख स्कूली बच्चों ने हल्दी मार्केट में कमेटी के सदस्य शिवम कालिया को बताया। लोगों ने ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। उप सचिव पवन दूबे की सूचना पर पहुंचे एसआई दिनेश रावत और पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। कमेटी की ओर से अग्निशमन दल को सूचना देने के बावजूद कोई दमकल वाहन या कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। पवन ने बताया कि रामलीला को बाधित नहीं किया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में लीला का मंचन नियमित रूप से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें