फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में लव जिहाद: रक्षाबंधन पर घर आई युवती ने किया सुसाइड, मृतका हल्द्वानी से कर रही थी आईलेट

Thu, 22 Aug 2024 11:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Kahipur News: रक्षाबंधन पर घर आई प्रतापपुर निवासी एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर घर आई प्रतापपुर निवासी एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतका के भाई ने एक मुस्लिम युवक पर उसकी बहन को धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

प्रतापपुर के धनौरी पट्टी निवासी ज्योति (20) पुत्री भुवन चंद्र शर्मा ने बुधवार को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह हल्द्वानी से आइलेट कर रही थी और रक्षाबंधन पर अपने घर आई थी। मृतका के भाई विनय शर्मा ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन का एक युवक के साथ एक वर्ष से दोस्ती थी।

आरोपी ने विवाह के लिए बनाया था दबाव

विज्ञापन

आरोपी बहन को धर्म परिवर्तन कर अपने साथ विवाह करने के लिए प्रताड़ित करता था। ज्योति कई बार विरोध कर चुकी थी। बीते मंगलवार को आरोपी ज्योति को अपने साथ लेकर गया और उसके साथ मारपीट की। वहां पर आरोपी ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया, जिससे ज्योति मानसिक रूप से परेशान हो गई और बुधवार को दोपहर 12:30 बजे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी माता घर के नीचे ही किराने की दुकान चलाती है।

तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच की जाएगी। आरोप सिद्ध होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

-अभय सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें