रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में एक महीने पहले हुई इलेक्ट्रीशियन की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी पर मकान के सौदे की लाखों रुपये की रकम हड़पने और क्रेता को धमकाने का आरोप है।
रामपुर के आवास विकास काॅलोनी और हाल सुखसागर काॅलोनी फुलसुंगी निवासी सौरभ सैनी ने थाने में दी तहरीर में कहा था कि उनके पिता प्रेम चन्द सैनी बिजली फिटिंग के साथ मजदूरी करते थे। उन्होंने ओम प्रकाश राजपूत निवासी शास्त्रीनगर गंगापुर रोड रुद्रपुर से 18 दिसंबर 2021 को फुलसुंगा में दो मंजिला मकान का 60 लाख रुपये में सौदा किया था।
बीते सात जुलाई को आरोपी ओम प्रकाश राजपूत ने रजिस्ट्री से इनकार कर दिया था। इससे उनके पिता तनाव में आ गए थे। 16 जुलाई को उनकी मौत हो गई थी। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि अभियुक्त ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।