पंतनगर के जीबी पंत विवि के एक कर्मचारी से 40,000 रुपये की ठगी हो गई। टा-काॅलोनी निवासी विवि के कर्मी मो. जुबैर अंसारी ने तहरीर देकर बताया कि नौ जून को उसके बैंक खाते से 500 रुपये कटने का मैसेज आया था।
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के एक कर्मचारी से 40,000 रुपये की ठगी हो गई। टा-काॅलोनी निवासी विवि के कर्मी मो. जुबैर अंसारी ने तहरीर देकर बताया कि नौ जून को उसके बैंक खाते से 500 रुपये कटने का मैसेज आया था।
विज्ञापन
इसके बाद उसने कस्टमर केयर में फोन किया तो एक एप डाउनलोड करने का झांसा दिया गया। बताया कि इससे खाते में रुपये आ जाएंगे। इसके बाद खाते से 40 हजार रुपये कट गए। सूचना बैंक और साइबर हेल्पलाइन में भी दी गई।