गदरपुर में गौरव कम्बोज को सम्मानित करते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
दिल्ली में हुई नेशनल लेवल रेसलिंग अंडर-19/ 61 किलो वर्ग चैंपियनशिप में ग्राम खानपुर सकैनिया निवासी गौरव कांबोज के गोल्ड मेडल जीतने पर शहीद ऊधमसिंह कांबोज स्मारक ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया।
स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष किशन चंद विनायक ने कहा कि गौरव ने अपनी प्रतिभा के दम पर यह साबित कर दिया है कि लगन हो तो अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वहां कुलवंत कुमार, शिवलाल कंबोज, त्रिलोक चंद कंबोज, मनोज कंबोज, राकेश कंबोज, अशोक कंबोज, बाबा सतनाम चंद, दीपक कंबोज आदि थे। (संवाद)