फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने वीरांगनाओं को घर जाकर किया सम्मानित

विज्ञापन
शांतिपुरी में विरांगना को सम्मानित करते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरांगनाओं अंजलि देवी, राजू देवी, नंदी देवी, शिव कुमारी देवी, नंदी देवी, प्रेमपति देवी को उनके घरों पर जाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा और ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ इंदरपुर, देवरिया, कनकपुर, आनंदपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर वीरांगनाओं को सम्मानित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व पर वीरांगनाओं और परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। वहां पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, नारायण कोरंगा, चंदन पांडे, आशा वर्मा, दीवान सिंह, राजा भंडारी, राजकुमार पांडे, नंदा बल्लभ पाठक आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें