काशीपुर में दुकान पर निरीक्षण करतीं खाद सुरक्षा विभाग की टीम।
- फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर। दीपावली में मिलावट खोरों के सक्रिय होने की आशंका देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य नमूने भरे। काशीपुर में मिठाई की तीन दुकानों के नाम नोटिस जारी किए गए।
खाद्य नमूनों को जांच के लिए फूड लैब भेज दिया गया है। जिला अभिहित अधिकारी ललित पांडेय ने बताया कि उत्तरांचल स्वीट, नमन स्वीट व कुंदन स्वीट को बेस्ट बिफोर अवधि का टैग नहीं लगाने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
डेयरी में गंदगी मिलने पर स्वच्छता के निर्देश दिए गए। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी काशीपुर अर्पणा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुद्रपुर आशा आर्या, पंकज कुमार आदि शामिल रहे।
खाद्य सामग्री के सैंपल भरे
काशीपुर। जिले से पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को काशीपुर में निरीक्षण किया। इस दौरान कई सैंपल भी भरे गए।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडेय के नेतृत्व में टीम ने मिठाई की कई दुकानों और डेयरियों का निरीक्षण किया।
कई दुकानों से नमूने लिए। खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। ललित मोहन पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान अपर्णा साह, आशा आर्या, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।