फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारी एवं किसान खटीमा में आज रोकेंगे रेल

विज्ञापन
किसान नेता जितेंद्र सिंह जीतू। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
रामगर, मुरादाबाद, लालकुआं जाने वाले यात्रियों को सोमवार को परेशानी हो सकती है। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक काशीपुर स्टेशन पर किसान पटरियों पर धरना देंगे। किसान पहले ही रेल रोकने की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि तीनों किसान कानून को रद्द करने की मांग के लिए किसान मोर्चा ने सोमवार को देश भर में रेल रोको अभियान का आह्वान किया है। किसान सुबह दस बजे से काशीपुर रेलवे स्टेशन की पटरी पर धरना देंगे। किसान नेता ने कहा कि सवारियों के लिए लंगर चलेगा और छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था रहेगी। एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी तक सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है। सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि ट्रेनों को लेकर अभी तक कोई आदेश नहीं है, लेकिन पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
भाकियू पदाधिकारी एवं किसान खटीमा में आज रोकेंगे रेल
खटीमा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन के समर्थन में रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर रेल रोकेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने बताया कि सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू पदाधिकारी एवं किसान रेलवे स्टेशन पर एकत्र होंगे और सुबह 11 बजे से रेल रोको आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रेल रोकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें