फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के चिपटने से किसान नहर में कूदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। एक किसान की नहर में डूबने से मौत हो गई। गमगीन माहौल में ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना प्रदेश के बार्डर पर स्थित गांव जिला बिजनौर की है। गांव जाफराबाद थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर निवासी किसान अर्जुन सिंह (48) रविवार सुबह गन्ने की फसल को पानी लगाने के लिए अपने खेत पर जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। उसके पूरे शरीर पर मधुमक्खी चिपट गईं। इस अप्रत्याशित हमले से अर्जुन घबरा गया। अपनी जान बचाने के प्रयास में वह पास ही बह रही नहर में कूद गया। ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन सिंह को तैरना नहीं आता था। नहर के गहरे गड्डे में जाने से उसकी डूबने के कारण मौत हो गई।
देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अर्जुन की तलाश की तो उनका शव नहर में उतराता मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को निकाल कर सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अर्जुन सिंह की मौत से गांव में गमगीन माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें